Related Posts

प्रदेश के स्कूलों में नहीं चलेगी पारंपरिक टाई:बाल संरक्षण आयोग की एडवाइजरी, बच्चों की सुरक्षा के लिए फैसला




हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि अब प्रदेशभर के स्कूलों में पारंपरिक टाई नहीं चलेगी। यह फैसला टाई के कारण बच्चों की मौत होने के बाद आयोग द्वारा लिया गया है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने कहा कि टाई के कारण हादसों में बच्चों की मौत हो जाती है। पिछले दिनों भिवानी में भी एक बच्चे की टाई का फंदा लगने के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद अब बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और एडवाइजरी जारी की गई है कि अब बच्चों के लिए पारंपरिक टाई लागू ना करें। इसके स्थान पर आई कार्ड से अटैच करने वाली टाई लागू करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें