![]()
हरियाणा के नारनौल में एक चलती हुई रोडवेज की बस से अचानक धुआं उठा। धुआं उठने पर ड्राइवर ने बस को रोड के साइड में रोक दिया। इससे कोई बड़ा हादसा होते हुए टल गया। बस में करीब 30 सवारियां थी। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की एक बस दोपहर को अलवर से नारनौल आ रही थी। बस रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म के पास थी। इस दौरान बस में पीछे के टायर के पास से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को रोक दिया। कंडेक्टर ने सवारियों को उतारा जिसके बाद कंडेक्टर ने सभी सवारियों को जल्दी-जल्दी बस से उतारा। बस धुआं उठता देख वहां पर अन्य लोग भी जमा हो गए। इसकी सूचना लोगों ने दमकल को भी दी। हालांकि बस रुकने के थोड़ी देर बाद धुआं कम हो गया। दूसरी बस से लाई सवारियां बस में से उतरी सवारियों को रोडवेज की अन्य बस से बस स्टैंड तक लाया गया। वहीं उस बस को ठीक कराने के लिए दूसरी बस से टोचन करके नारनौल डिपो की वर्कशॉप में लाया गया। जिसके बाद ही सवारियों ने राहत की सांस ली। बीएस सिक्स गाड़ियों में आता है कचरा वहीं इस बारे में हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के टीआरसी कंवर सिंह ने बताया कि बीएस सिक्स गाड़ियों में प्रदूषण रोकने के लिए मशीन लगाई जाती है। इस मशीन में कचरा आ जाता है। गाड़ी गर्म होने पर वह धुआं फेंकता है। इससे कोई बड़ा हादसा तो नहीं होता, मगर सावधानी की आवश्यकता है।
Source link
नारनौल में चलती रोडवेज बस से उठा धुआं:अलवर से करीब 30 सवारियां लेकर आ रही थी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा







