Related Posts

नारनौल के व्यापारियों ने उठाई नई रेल सेवाओं की मांग:खाटू नगरी एक्सप्रेस शुरू करने और दादर-वैष्णो देवी ट्रेन नियमित चलाने को सौंपा ज्ञापन




हरियाणा के नारनौल में क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। होजरी एंड गारमेंट्स होलसेल एसोसिएशन ने दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम स्टेशन अधीक्षक, नारनौल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और व्यापारिक विकास के लिए मजबूत रेल संपर्क जरूरी है। रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-फुलेरा (आरपीसी) रेलखंड से प्रतिदिन हजारों यात्री और व्यापारी सफर करते हैं, लेकिन लंबे समय से इस मार्ग पर रेल सुविधाओं का अपेक्षित विस्तार नहीं हो पाया है। इसका असर व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसरों पर भी पड़ रहा है। खाटू नाम से हो ट्रेन एसोसिएशन ने 04693/04694 दादर-श्री माता वैष्णो देवी रेलसेवा का नियमित संचालन करने, ‘खाटू नगरी एक्सप्रेस’ के नाम से जयपुर-रींगस-नीमकाथाना-नारनौल-रेवाड़ी-दिल्ली-हरिद्वार के बीच दैनिक ट्रेन चलाने तथा दिल्ली से कोटा, उदयपुर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए नई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आरपीसी रेलमार्ग से शुरू करने की मांग की। व्यापार को मिलेगी गति पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को मंजूरी मिलने से नारनौल सहित पूरे क्षेत्र के व्यापार को नई गति मिलेगी। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनेगी और विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। अभियान को मिलेगी मजबूती दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के पदाधिकारियों ने होजरी एंड गारमेंट्स होलसेल एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि विभिन्न व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का लगातार मिल रहा समर्थन क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल मांगों को पूरा कराने के अभियान को और मजबूती देगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के प्रधान मुकेश जिंदल, सचिव मोहित जिंदल, राजीव जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें