कराकस, वेनेजुएला7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। अबतक 920 लोगों की मौत हो चुकी है।
वेनेजुएला में भूकंप के बाद हालात बदतर हैं। दो दिन बाद भी मलबे से फंसे लोगों और शवों को निकाला जा रहा है। शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसके मां के साथ सुरक्षित निकाला गया।
लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। घायलों का इलाज सड़क पर किया जा रहा है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप बुधवार को आए थे। इनमें अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा तबाही काराकस और ला गुआइरा शहरों में हुई है।
20 PHOTO-VIDEO में देखें, वेनेजुएला में रेस्क्यू, इलाज, तबाही और राहत का मंजर…
मलबे से रेस्क्यू, 4 तस्वीरें
ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।
कराकस में इमारत ढहने के बाद एक आदमी मलबे में दबा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने उसे खींचकर बाहर निकाला।
रेस्क्यू टीम ने इमारत के नीचे दबे एक बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।
कराकस की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के मलबे से दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
ढह गई बिल्डिंग्स में फंसे लोग, 2 तस्वीरें
ला गुआइरा में बिल्डिंग के अंदर फंसी एक बच्ची रेस्क्यू टीम के लोगों की तरफ हाथ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
कराकस में रेस्क्यू टीम्स को इमारत के अंदर फंसी हुई एक महिला मिली। उसका पूरा शरीर मलबे में दबा हुआ है।
तबाह हुआ शहर, 2 तस्वीरें
वेनेजुएला की राजधानी कराकस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई बंद हो चुकी है।
कराकास में कई बड़ी रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स ढह गईं। अब ये इमारतें रहने लायक नहीं बची हैं।
मलबा हटाने की कोशिश, 4 तस्वीरें
वेनेजुएला के टुकाकास में एक व्यक्ति ढही इमारत का मलबा हटाकर लोगों को तलाश करता हुआ।
ला गुआइरा में भूकंप के बाद, ढही हुई इमारतों को हटाने के लिए बड़े बुलडोजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ला गुआइरा में लोग ढही हुई इमारतों का मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। आम लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं।
टुकाकास में लोग एक ढही हुई इमारत की छत पर चढ़कर मलबा साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।
सड़कों पर रिलीफ कैम्प, 2 तस्वीरें
भूकंप से अस्पताल तबाह होने के बाद कराकस में सड़क पर रिलीफ कैंप्स लगे हैं।
कराकस में भूकंप की तबाही के बाद कई बड़ी आवासीय इमारतें ढह गई हैं और लोग सड़कों पर बने राहत शिविरों में सोने को मजबूर हैं।
दुनियाभर से मदद पहुंचने की 6 तस्वीरें
अमेरिकी वायु सेना वेनेजुएला के मैकेटिया में साइमन बोलिवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेस्क्यू का सामान लेकर पहुंची है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में लोग वेनेजुएला के लिए रेस्क्यू और राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं।
फ्लोरिडा के डोरल में कर्मचारी और आम लोग भूकंप पीड़ितों के लिए इकट्ठा हुई सहायता सामग्री पैक किर रहे हैं।
भारत ने भी वेनेजुएला में लोगों के रेस्क्यू के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इसके तहत वेनेजुएला में खाने-पीने का सामान और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।
स्पेनिश बचाव दल के सदस्य साइमन बोलिवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने रेस्क्यू डॉग के साथ खड़े हैं।
मेक्सिको सिटी में वेनेजुएला के दूतावास पर, वॉलंटियर्स सहायता सामग्री स्वीकार कर रहे हैं।
————————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
वेनेजुएला भूकंप- मलबे में बच्चे का जन्म: गिरती बिल्डिंग से भागे लोग, रनवे पर खड़ा प्लेन थर्राया, यात्रियों में चीखपुकार मची; 26 PHOTOS-VIDEOS
वेनेजुएला में 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकास की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। पूरी खबर पढ़ें…
