सिरसा जिले के भुरटवाला में मिसिंग अधेड़ का शव खेत में मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। कारण है कि परिजनों का शक गहरा गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि बलराम सिंह (50) के शव के पास कीटनाशक दवा की जो शीशी पड़ी थी, वी बंद थी। वो इस्तेमाल नहीं की गई थी। अगर बलराम ने कीटनाशक पेय पीया होता तो उल्टियां लगी मिलती। बलराम का शव खेत में बने खाल (पानी के नाले) में सीधा पड़ा था और उसके पांव व सिर को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा हुआ था। वहां पर जमीन खुरेदने के निशान भी नहीं थे। परिजन बोले, अगर बलराम को जीवित अवस्था में कुत्ते ने नोचा होता तो वह अपने बचाव में उठने या भागने की कोशिश करता या दर्द में जमीन खुरेद देता। मगर वहां ऐसा कुछ नहीं था। एक तरह से वह पहले से डेड था और कुत्ते उसे नोचते रहे। उनको इसी बात का दु:ख अधिक है कि शव को कुत्तों ने नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया। परिजनों का कहना है कि बलराम का किसी के साथ झगड़ा भी नहीं हुआ था और न ही बलराम ने झगड़े के बारे में किसी को बताया था। ऐसे में किसी पर शक नहीं जता सकते। ये जरूर है कि शव जिस हालत में मिला है, उनकी मौत का किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। हो सकता है कि किसी ने घटना के बाद शव को यहां खेतों में लाकर रखा हो। इसकी जांच पुलिस को निष्पक्ष करनी चाहिए, ताकि उनको न्याय मिल सके। इस तरह बढ़ा परिजनों का शक परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले वह सभी खेत में गए थे। उस समय किसी को शव दिखाई नहीं दिया। जब अगले दिन 24 तारीख को खेत में स्मैल आई तो बॉडी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बलराम का एक पांव व सिर का काफी हिस्सा नोचकर क्षत-विक्षत किया हुआ था। बॉडी एक ही जगह पड़ी थी। शक ये है कि बलराम कहीं बाहर से कुछ कीटनाशक पदार्थ पीकर यहां आया या कोई छोड़कर गया है। परिजन अभी संतुष्ट नहीं है और मामले में गहनता से जांच की मांग कर रहे हैं। बलराम के शरीर पर नहीं थे चोट के निशान हालांकि, घटना के समय बलराम के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस भी यहीं बात कह रही है और परिजन भी कह रहे हैं कि उनको चोट के निशान नहीं दिखे। वरना सीधा शक हो जाता। मगर शव अचानक इस तरह खेत में मिलने और कुत्तों के द्वारा नोचने से शक गहरा गया है। थाना प्रभारी बोले, रिपोर्ट का इंतजार ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि मृतक बलराम के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजे हुए हैं। लैब से जो रिपोर्ट आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच चल रही है। जल्द पता लगाएंगे कि बलराम ने ये कीटनाशक दवा कहां से खरीदी और यहां कैसे आया।
Source link
