spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल के मजदूर की जयपुर में संदिग्ध मौत:शव घर आया तो परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इंकार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम




हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नायन निवासी राकेश की जयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राकेश करीब 16-17 दिन पहले गांव के ही रोशन नामक व्यक्ति के साथ चिनाई का काम करने जयपुर गया था। गुरुवार एक मई शाम परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि राकेश की करंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद रोशन शव को गांव लेकर पहुंचा, लेकिन शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शरीर पर चोटों के निशान मृतक के भाई शेर सिंह ने आरोप लगाया कि राकेश के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि हाथों से लेकर पेट तक बुरी तरह मारपीट के निशान दिखाई दिए, शरीर के कई हिस्सों की चमड़ी काली पड़ चुकी थी और नाक से गहरा खून निकल रहा था। तीन बच्चों का पिता परिजनों का कहना है कि यदि मौत करंट लगने से हुई होती तो शरीर पर उसके निशान दिखाई देते, लेकिन ऐसा नहीं था। इसी कारण परिवार ने इसे संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मृतक शादी शुदा था तथा उसके दो लड़के व एक लड़की हैं, सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार रोशन ने बताया था कि राकेश ने चार दिन पहले एक काम पूरा कर लिया था, जिसके बाद उसे किसी अन्य ठेकेदार के पास काम पर लगाया गया। इन चार दिनों के दौरान क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। जांच करने की उठाई मांग मृतक के भाई ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। घटना की सूचना मिलने पर नांगल चौधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles