spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, रिश्तेदार ने गाली-गलौज और मारपीट की




गुरुग्राम में महिलाओं के खिलाफ अपराध के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सेक्टर-29 इलाके में एक 25 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप किया गया। इस मामले में आरोपी के एक रिश्तेदार पर युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक लंबे समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर वादे से मुकरा युवक जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे टालने लगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी के रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-29 थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, सेक्टर-66 स्थित एक क्लब के बाहर एक अन्य घटना में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-66 निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह सेक्टर-65 स्थित एलिट 66 क्लब के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट युवती का आरोप है कि आरोपी ने छेड़छाड़ के साथ-साथ विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्लब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने इस मामले की शिकायत युवक के परिवार से की, तो उसे वहां से भी मदद के बजाय धमकियां मिलीं। आरोपी के रिश्तेदारों ने युवती के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसे इस मामले को दबाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles