Related Posts

नरवाना में छात्रों ने PM मोदी का फूंका पुतला:क्रांतिकारी युवा संगठन का प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग




क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आज जींद जिले के नरवाना शहर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन केएम कॉलेज से शुरू हुआ, जहां से छात्रों ने रैली निकाली और लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लघु सचिवालय पहुंचकर छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार पर जवाबदेही तय करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस बल रहा तैनात संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। केवाईएस ने प्रदर्शन को देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन बताया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें