कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के गांव बूढ़ा के पूर्व सरपंच के बेटा अचानक लापता हो गया। उसकी मोटरसाइकिल हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली। पुलिस, SDRF और गोताखोर की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद से परिवार काफी परेशान है। पुलिस के मुताबिक, बूढ़ा गांव के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह का बेटा विपिन उर्फ आशु (40) बुधवार रात घर से मोटरसाइकिल पर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। कई जगह खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ मिला। नहर के पास मिली मोटरसाइकिल फिर सूचना मिली कि उसकी मोटरसाइकिल हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि विपिन के मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी हिनौरी पुल के आसपास की थी। इस आशंका के बीच पश्चिमी यमुना नहर में सर्च अभियान शुरू किया गया। 2019 में हुई थी शादी, 3 साल की बेटी परिवार ने बताया कि विपिन की शादी साल 2019 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और तीन साल की एक बेटी है। अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है और लगातार उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। उधर, पुलिस मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जांच कर रही है।
Source link
कुरुक्षेत्र में पूर्व सरपंच का बेटा तीन दिन से लापता:नहर पुल पर मिली बाइक, मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी वहीं; सर्च ऑपरेशन जारी
