Related Posts

नग्न हालत में युवती ले जाने पर रेनू भाटिया सख्त:रेवाड़ी में चेयरपर्सन बोलीं- पुलिस की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं, बेटी का सवाल है




रेवाड़ी में नग्न अवस्था में युवती को कार सवार युवकों द्वारा उठाए जाने के मामले में पुलिस की थ्यौरी महिला आयोग को पसंद नहीं आई। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। जो बताया गया, उससे मेरे मन में एक सवाल उठा था। इसका मैंने पत्र लिखकर पुलिस से जवाब मांगा है। मेरे लिए अपने प्रश्न की संतुष्टि जरूरी है। उन्होंने रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में नारी वंदन बिल पर आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में पुलिस जो कह रही है, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मेरे मन में एक सवाल उठा था। इसके लिए पुलिस को लेटर लिखा गया है। पुलिस का जवाब मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। जानिए क्या बोली रेनू भाटिया रेवाड़ी में नग्न अवस्था में लड़की के मामले में सवाल पूछने पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने ऐसे अपना जवाब दिया। उन्होनें कहा, आप मेरा पत्र देखिए भाई साहब, मेरी मेल आईडी देखिए। डीसी से पूछा, एसपी से पूछो, मेरी उनसे बात हुई कि नहीं, उन्होंने मुझे क्या बताया, मैंने आगे क्या बोला। एक प्वाइंट मेरे मन में आया था। जिसके लिए मैंने उनको पत्र लिखा। हाथ में फोन उठाकर लहारते हुए रेनू भाटिया बोली, मेरे पास सबकुछ ब्लैक एंड व्हाइट होता है। मुझे वो जवाब देंगे, मैंने जो प्रश्न पूछा है और जल्द देंगे। बेटी का मामला है, बेटी चाहे किसी जाति, वर्ग, उम्र की हो। दट्स इज क्लीयर, मेरे जो प्रश्न हैं, उसमें मुझे संतुष्टि होनी चाहिए। जहां नहीं होता है, वहां कड़ी कार्रवाई होती है। पुलिस बोली- ना जबरदस्ती हुई, ना छेड़छाड़ रेवाड़ी में नग्न अवस्था में मिली युवती के मामले में पुलिस ने स्वत संज्ञान लिया था। पुलिस ने कहा था कि मामला परिवारिक और मानसिक परेशानी से जुड़ा है। कार खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद युवती ने स्वयं ऐसा कदम उठाया था। लड़की व उसकी मां ने स्वयं यह बात स्वीकार की है। मूलरूप से लखनऊ निवासी युवती फिलहाल रेवाड़ी में लिव-इन में रह रही है और दोनों का जल्द शादी करने का प्लान है। लड़की का न अपहरण हुआ और न ही छेड़छाड़ या जबरदस्ती। जैसा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने वीडियो जारी कर कहा था। जानिए क्या था पूरा मामला मंगलवार सुबह रोहड़ाई-डहीना रोड पर लाला रोहड़ाई और रोजुवास के बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने नग्न अवस्था में एक युवती दिखाई दी। कुछ समय बाद सफेद ऑल्टो कार में सवार होकर आए युवक युवती को जबरदस्ती उठाकर कार में डाला। इसके बाद युवक कार लेकर कोसली की तरफ फरार हो गए। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवती के नग्न अवस्था में होने के कारण हर कोई उसके पास जाने से बचता रहा। घटना का वीडियो बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक युवक-युवती को लेकर जा चुके थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें