सिरसा में एडीजीपी संजय कुमार और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला मीडिया को बयान देते हुए
हरियाणा में बढ़ते क्राइम पर जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, आज हरियाणा मर्डर में देश की राजधानी बन गया है और क्राइम में मिर्जापुर बन गया है। अगर हरियाणा में ऐसे हालात रहे तो हरियाणा से बदमाश नहीं, मुख्यमंत्री न
.
आज वीरवार को सिरसा पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने मर्डर वाली घटना या क्राइम पर कहा, हरियाणा में पिछले पांच सालों में क्राइम रेट कम हुआ है। इसका कारण है कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई चेंज कर दी है। अगर किसी ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने गोली चलाकर ही जवाब दिया है।
पुलिस की ओर से राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” की शुरूआत सिरसा जिले से की गई। यह अभियान 15 दिन चलेगा। सीडीएलयू में आयोजित प्रोग्राम में एडीजीपी संजय कुमार बतौत मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने नशा रोकने एवं सहयोग के लिए अपील की और पुलिस से कहा, इसमें यदि किसी पुलिस कर्मचारी की भूमिका कहीं मिली तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिग्विजय चौटाला जींद दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए
दिग्विजय ने कहा, ऐसा कोई दिन नहीं की घटना न होती हो
जजपा नेता दिग्विजय चौटाला आज वीरवार को जींद दौरे पर है। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में दिग्विजय ने कहा, हरियाणा मर्डर के मामले में भारत की राजधानी बन गया है। आज हरियाणा क्राइम के मामले में मिर्जा पुर बन गया है। अगर हरियाणा में ऐसे ही हालात रहे तो हरियाणा से बदमाश नहीं, हरियाणा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे।
हांसी की घटना पर बोले, हरियाणा के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नाक के नीचे गुंडागर्दी बढ़ रही है। सरेआम जिम ट्रेनर को 10 गोलियां मारी गई। हरियाणा में कोई भी ऐसा दिन नहीं जाता, जिस दिन कोई ना कोई वारदात न होती हो। हरियाणा प्रदेश के अंदर लूटपाट चोरी और मर्डर जैसी संगीत घटनाएं हर रोज बढ़ने का नाम ले रही है।
सीडीएलयू में कार्यक्रम के दौरान एडीजीपी संजय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए
पुलिस शामिल मिलेगी तो सख्त कार्रवाई होगी : एडीजीपी
एडीजीपी संजय कुमार बोले, सिरसा के विश्वविद्यालय से नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सभी को सहयोग के लिए अनुरोध किया है। किसी भी कर्मचारी या पुलिस कर्मचारी के विरुध शिकायत हो तो उसके लिए आश्वासत किया है कि उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है और पूरा विश्वास है कि पुलिस अपने निजी हितों को दरकिनार कर काम करेगी, समाज हित में काम करेगी। भले सिरसा में 88 किलो भारी मात्रा में अफीम बरादम हुई हो। ये पिछले 10-15 वर्षों में सर्वाधिक है।
एडीजीपी संजय कुमार सिरसा में मीडिया को जानकारी देते हुए
बढ़ते क्राइम पर एडीजपी बोले, पिछले 5 साल का अपराध का आंकड़ा हरियाणा का देखेंगे तो पता चल जाएगा कि हर क्राइम या हीनियस क्राइम में आंकड़ा कम होता जा रहा है। खासकर महिलाओं के विरुध अपराध में भारी कमी आई है। साल 2022 से 2026 में अपराध में भारी कमी आई है। इसका कारण ये है कि पुलिस अपनी कार्रवाई को चेंज कर रही है और सोर्स सरकार हमें उपलब्ध करवा रही है।
डायल 112 के आने से रिस्पांस क्राइम काफी खत्म हुआ है। पहले शिकायत आती थी कि कंट्रोल रूम में फोन किया तो बंद था। ये शिकायत बंद हो गई। पिछले तीन-चार साल में काफी अपराधी पकड़े हैं। जहां पुलिस पर गोली चलाई है तो पुलिस ने भी गोली चलाई है। उसमें कुछ घायल हुए है तो कुछ मौत हुई है।
रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन चौटला और एसपी राजपुरोहित के बीच बहस का वीडियो। जिस पर इनेलो व जजपा में जंग छिड़ गई थी और दुष्यंत-सीआईए का विवाद गर्मा गया था। फाइल फोटो
आईपीएस-नेता विवाद पर बोले, सुलझा लेते हैं
आईपीएस और नेताओं के विवाद पर एडीजीपी संजय कुमार बोले, ये प्रजातंत्र है और नेताओं का अपना कार्यक्षेत्र होता है। ऐसा नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा हो। कभी-कभार ऐसा हो तो उसे हम सुलझा लेते हैं।
सिरसा के कागदाना में युवक से पकड़ी नशीली प्रतिबंधित मेडिकल दवाइयां, जिनको अब पुलिस की एनडीपीएस में लाने की तैयारी।
प्रतिबंधित दवाइयों को एनडीपीएस एक्ट में लाने को लिखा पत्र : एडीजीपी
मेडिकल नशा पर रोक के सवाल पर एडीजीपी संजय बोले, जो नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है, उनके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है कि इनको एनडीपीएस एक्ट में लाया जाए। जल्द इसका समाधान हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लेते हैं।
