करनाल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं, जिनमें डोडा पोस्त और हेरोइन शामिल हैं। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों द्वारा की गई। पहले मामले में सीआईए असंध की टीम ने सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में गांव मनोहरपुर, जिला जींद निवासी आरोपी राजदीप पुत्र सदूराम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 2 तस्करों को किया गिरफ्तार वहीं दूसरे मामले में सीआईए-3 की टीम ने एएसआई जंगशेर सिंह की अगुवाई में देर रात नेशनल हाईवे-152डी पर कार्रवाई की। इस दौरान दो नशा तस्करों हरविन्द्र सिंह उर्फ गंजा पुत्र जोगा सिंह निवासी गड़ी लागरी, प्लाट नंबर-2, पेहवा जिला कुरुक्षेत्र और संदीप उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह निवासी कश्यप चौक, घरौंडा जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 101.77 किलोग्राम डोडा पोस्त और वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की गई। पुलिस रिमांड पर लेकर होगा खुलासा दोनों मामलों में थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी और पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Source link
करनाल में 2 मामलों में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:101 किलो डोडा पोस्त, हेरोइन और कार बरामद; कुरुक्षेत्र और जींद के रहने वाले
