सोनीपत जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के चिड़ाना गांव निवासी अजय के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गन्नौर थाना पुलिस टीम ने की। यह मामला 23 जून 2026 को सामने आया, जब सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने गन्नौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अजय पुत्र दलेल ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गन्नौर थाने की जांच टीम में नियुक्त महिला उप निरीक्षक मनीषा ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद किया। न्यायालय के आदेशानुसार, लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड द्वारा उसकी काउंसलिंग भी करवाई गई। जांच के दौरान, मामले में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी अजय पुत्र दलेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
सोनीपत में नाबालिग लड़की से रेप:आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा; अपहरण करके ले गया था युवक
