हरियाणा के नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में शनिवार देर रात एक साइकिल सर्कस में 27 वर्षीय कलाकार की मौत हो गई। यह घटना जिंदा समाधि का करतब दिखाते समय हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान फरीदाबाद जिले के गौंछी गांव निवासी दीपक (27) के रूप में हुई है। दीपक 15 साल से ये काम कर रहा था। सर्कस में जोखिम भरे दिखता था। शनिवार रात वह जिंदा समाधि ली थी करीब तीन दिन बाद साथी कलाकारों और आयोजकों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना पर सदर थाना तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भेजा। चौकी खोरी प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
नूंह में साइकिल सर्कस में कलाकार की मौत:जिंदा समाधि करतब के दौरान गंवाई जान; फरीदाबाद का रहने वाला
