Related Posts

बहादुरगढ़ में बस की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार कर रही थी; सोनीपत की रहने वाली थी




झज्जर के बहादुरगढ़ में आसौदा स्थित केएमपी फ्लाईओवर के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला नेशनल हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पूजा (35) निवासी थाना कलां, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल बस और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें