सुसाइड करने वाले पति की लाश अस्पताल में रखवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरोजपुर में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, प्लास से उसके होठ खींचे, जिससे वह बेहोश हो गई। पत्नी को मरा समझकर उसने खुद पुलिस को फोन कर कहा कि मैंन पत्नी को मार डाला। इसके बाद वह सीधे उस सरकारी स्कूल में पहुंचा, जहां उसकी पत्नी नौकरी करती थी
.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के स्कूल के किसी टीचर के साथ अवैध संबंध हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मृतक मनप्रीत सिंह का भांजा बंटी ने बताया कि मामा को लंबे समय से मामी और स्कूल के एक टीचर के रिश्ते को लेकर शक था।
लंबे टाइम से था शक, अक्सर होता था झगड़ा पुलिस के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव जवाहर सिंह वाला के रहने वाले मनप्रीत सिंह (32) की पत्नी सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर थी। मनप्रीत को काफी समय से शक था कि उसकी पत्नी के सरकारी स्कूल में ही पढ़ाने वाले किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस वजह से उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
कहासुनी के बाद बहस हुई, जमकर पीटा पुलिस के मुताबिक, रविवार को भी उनके बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद बहस बढ़ गई और मनप्रीत ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। उसने पेंचकस और प्लास से इतना मारा की वह अधमरी हो गई।
वह यहीं नहीं रुका, उसने पत्नी के होठ भी प्लास से खींचे। जिससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर बेहोश पड़ी रही। जिससे पत्नी को लेगा की पत्नी की मौत हो गई। हालांकि वह अभी जिंदा है। उसे पहले सिविल अस्पताल, फिर यहां से रेफर कर फरीदकोट भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया पत्नी को अधमारा करने के बाद मनप्रीत को लगा की उसकी मौत हो गई, तो उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। इसके बाद वह सीधे उसी सरकारी स्कूल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी मिड-डे मील वर्कर के तौर पर कार्यरत थी। स्कूल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर उसने गले में रस्सा डाला और नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ASI सुरजीत सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
भांजे का दावा- लंबे समय से था शक मृतक के भांजे बंटी ने बताया कि उसकी मामी सरकारी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर थीं। उसके मुताबिक, मनप्रीत को लंबे समय से पत्नी और स्कूल के एक टीचर के रिश्ते को लेकर शक था। वह कई बार पत्नी को उस टीचर से बात करने या मिलने से मना करता था और समझाता था, लेकिन दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि इसी शक ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।
पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पहते पत्नी को पीटा, फिर आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिक्षक से जुड़े एंगल समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
***********
ये खबर भी पढ़ें:
चंडीगढ़ के स्कूल में प्यार, परिवार से लड़कर लव मैरिज: पत्नी ने अपने छात्र से ही संबंध बनाए; डायरी में ‘एक लाइन’ लिख पति ने फंदा लगाया
चंडीगढ़ में जिस लड़की के लिए परिवार से लड़कर लव मैरिज की, उसी रिश्ते के टूटने का दर्द मोनू (33) सहन नहीं कर पाया। मौलीजागरां निवासी मोनू ने 22 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पहले एक ही स्कूल और फिर एक ही कॉलेज में पढ़े थे। शादी के लिए जब परिवार तैयार नहीं हुआ तो दोनों छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दे दी। (पढ़ें पूरी खबर)
