Related Posts

जींद के उझाना पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी:विकास के लिए ₹1.51 करोड़ की घोषणा, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए




हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उझाना गांव का दौरा किया। वे श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए कुल ₹1.51 करोड़ की घोषणा की। सीएम ने ग्रामीणों की मांग पर उझाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए ₹1 करोड़ और अन्य विकास कार्यों के लिए ₹51 लाख देने का ऐलान किया। उन्होंने गांव में सड़क निर्माण, कुंड तालाब के जीर्णोद्धार, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू कराने का आश्वासन भी दिया। सीएम ने मंदिर में मत्था टेका, यज्ञ में पूर्णाहुति दी समारोह में सीएम सैनी ने संत-महापुरुषों को समाज के लिए सत्य, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सीएम ने मंदिर में मत्था टेका, यज्ञ में पूर्णाहुति दी, ध्वजारोहण किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, तिजारा विधायक महंत योगी बालक नाथ सहित कई संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें