Related Posts

तरनतारन में बुजुर्ग की बालियां झपटी,VIDEO:बाइक पर आए स्नेचर, ACP सेंट्रल अमृतसर बोले-पुलिस जांच में जुटी




पंजाब के तरनतारन में अपराधियों ने अब दिनदिहाड़े लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला तरतारन श्री दरबार साहिब नजदीक से आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित बुजुर्ग महिला की अभी पहचान नहीं हुई। गली में मुड़ते ही बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग महिला अपने साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ श्री दरबार साहिब तरनतारन के पास गली से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही महिला गली की ओर मुड़ी, बाइक सवार थोड़ी दूरी पर रुक गए। एक युवक बाइक स्टार्ट रखे रहा, जबकि दूसरा चुपचाप महिला के पीछे पहुंचा और अचानक दोनों कानों में उंगलियां डालकर सोने की बालियां झपट लीं। पीछा किया, लेकिन फरार हुए आरोपी
महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके साथ चल रहे बुजुर्ग ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बाइक पर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के तुरंत बाद किसी को इसकी जानकारी नहीं लगी। करीब 3 दिन बाद जब CCTV वीडियो सामने आया, तब पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमृतसर नहीं, तरनतारन की निकली घटना
शुरुआत में यह वीडियो अमृतसर के श्री दरबार साहिब अमृतसर के पास का बताया जा रहा था।
हालांकि, ACP सेंट्रल सुरिंदर ने स्पष्ट किया कि वीडियो अमृतसर का नहीं, बल्कि तरनतारन इलाके का है। फिलहाल तरनतारन पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें