हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और परीक्षार्थियों की सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिले में नारनौल में शहर के 6 तथा महेंद्रगढ़ उपमंडल के 3 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जहां पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। थ्री लेयर चेकिंग से गुजरे शहर नारनौल में मॉडल संस्कृति स्कूल, गर्ल कॉलेज, ब्वाज कॉलेज, सेंटर स्कूल तथा गर्ल स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बीच से गुजरना पड़ा। इसकी वजह से केंद्रों में इंट्री सुबह नौ बजे से शुरू हो गई थी। ये रहे नोडल अधिकारी परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रशांत कुमार कंट्रोल रूम के ओवरऑल इंचार्ज बनाए गए। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिलेभर की परीक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात नियंत्रण के इंतजाम
परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़भाड़, अव्यवस्था और बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। उपायुक्त और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
परीक्षा का उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और बैठने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। केंद्रों पर रही सुविधाएं
गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया और आवश्यक सुविधाओं के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे जिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावी हैं।
Source link
