Related Posts

डबवाली में आटा चक्की से 4 क्विंटल गेहूं चोरी:दुकान बंद कर घर गया था मालिक, 2 नामजद युवकों पर मामला दर्ज




सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव जडवाला बिश्नोइयां में एक आटा चक्की से लगभग 4 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दारा राम पुत्र सुरजा राम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह जडवाला बिश्नोइयां गांव में आटा चक्की चलाते हैं और खेती भी करते हैं। शिकायत के अनुसार, गांव की ढाणी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रामचंद्र कुहाड़ और साहिल यादव पुत्र सुरजीत यादव कई दिनों से उनकी आटा चक्की से अलग-अलग समय पर गेहूं चुरा रहे थे। 4 क्विंटल गेहूं चोरी किया शिकायतकर्ता ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। जब वे वापस लौटे, तो चक्की से गेहूं गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि लगभग 4 क्विंटल गेहूं चोरी हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए है। पीड़ित की शिकायत पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(3) के तहत थाना सदर डबवाली में मुकदमा संख्या 242, दिनांक 21 जुलाई 2026 को दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें