सिरसा जिले के डबवाली शहर के स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ खुशी मोहम्मद कुरैशी आज सोमवार को एक रेस्क्यू अभियान के दौरान कोबरा सांप ने काट लिया। कोबरा के काटने से वे घायल हो गए। अभी उनको इलाज के लिए पंजाब के बठिंडा में ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, खुशी मोहम्मद कुरैशी को एक क्षेत्र में कोबरा सांप निकलने की सूचना मिली थी। वह सांप को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उन्हें काट लिया। इसके बावजूद उन्होंने सूझबूझ से सांप को दोबारा सुरक्षित काबू कर लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार बठिंडा के अस्पताल में जारी है। रेस्क्यू के बाद ग्लब्स निकाल पकड़ने लगे तो अंगूठे पर डसा जानकारी के अनुसार, आज सोमवार करीब ढाई से तीन बजे, एनएच 9 पर भारतमाला रोड पर कैंटीन के पास स्थित वर्कशॉप से कोबरा सांप देखे जाने की सूचना मिली थी। इसी पर स्नेकमैन कुरैशी सांप पकड़ने गए थे। कोबरा के देखे जाने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। सांप को पकड़ने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, सांप रेस्क्यू करते हुए ग्लब्स पहने हुए थे। वहीं रोड के पास में सुनसान जगह पर सांप को छोड़ते समय ग्लब्स निकाल लिए और मुंह से पकड़ने लगे। तभी सांप ने मौका पाकर अंगूठे के पास डस लिया। विशेषज्ञ देखरेख में इलाज जारी सूचना मिलते ही मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रस्ट की टीम ने बिना देरी किए उन्हें सुरक्षित बठिंडा पहुंचाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। कुरैशी लंबे समय से सांप रेस्क्यू कर रहे खुशी मोहम्मद कुरैशी लंबे समय से डबवाली और आसपास के क्षेत्रों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। वह अब तक सैकड़ों जहरीले और गैर-जहरीले सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगलों में छोड़ चुके हैं। उनकी इस सेवा के कारण कई लोगों की जान बच चुकी है और वन्यजीव संरक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
Source link
