जींद जिले में उचाना के बरसोला माइनर में एक जेठ और बहू के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे, जिससे शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शवों की पहचान गांव पालवा निवासी 32 वर्षीय राहुल और 28 वर्षीय सलीता के रूप में हुई है। यह घटना बरसोला और बड़ौदा गांव के बीच बरसोला माइनर में सामने आई। मृतक राहुल टेकचंद के पुत्र थे, जबकि सलीता कप्तान की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों रिश्ते में जेठ-बहू थे। दोनों शव सड़ी-गली हालत में मिले पुलिस ने बताया कि शव माइनर से बरामद किए गए थे और काफी समय तक पानी में रहने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। नरवाना में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, खानपुर भेजे शवों की अत्यधिक खराब स्थिति के कारण नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद, दोनों शवों को विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस खानपुर भेजा गया। पुलिस की शुरुआती जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
उचाना माइनर में मिले जेठ-बहू के शव:दोनों के हाथ बंधे, आत्महत्या की आशंका; सड़ी-गली हालत में थे
