Related Posts

हिसार में सेक्स रैकेट पकड़ा, 18 युवतियां रेस्क्यू:कमरे में कंडोम बिखरे मिले, पुलिस को देखते ही भागने लगे; मैनेजर-मालिक हिरासत में लिया




हिसार में पुलिस ने 2 होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के होटल पहुंचते ही मैनेजर काउंटर छोड़कर भागने लगा। कमरे में 18 युवतियां और लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी युवतियों को होटल से रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस का कहना है- होटल संचालक यूपी, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड से लड़कियां लाता था। होटल के पास ही एक दुकानदार का दावा है कि होटल संचालक लड़कियों के हिसाब से चार्ज वसूलते थे। हर एक रूम में अलग-अलग लड़कियां रहती थी। पुलिस की जांच में इस पूरे रैकेट में होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल में पुलिस रेड की तस्वीरें:- सिलसिलेवार पढ़िए, पुलिस ने कैसे की रेड दावा- युवती देखने के बाद तय होते थे रेट इन होटलों के पास दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही लगी रहती थी। होटल के लगभग हर कमरे में एक युवती होती थी। जैसे ही कोई ग्राहक पहुंचता, होटल का मैनेजर उसे एक-एक कमरे में ले जाकर युवतियों से मिलवाता था। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार युवती चुनता, जिसके बाद रेट तय किए जाते थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि ये युवतियां होटल में ही रहती थीं। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। मैनेजर, होटल मालिक से पूछताछ की जा रही पुलिस प्रवक्ता मदनलाल का कहना है कि जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट और लॉज संचालकों को निर्देश हैं- होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र लें और पूरा रिकॉर्ड मेंटेन करें। पुलिस टीम ने दोनों होटल पर एक साथ दबिश दी। जांच में होटल संचालकों की भूमिका सामने आने के बाद हिसार (रेलवे स्टेशन कॉलोनी) निवासी दक्ष और शिव कॉलोनी निवासी रोहित के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। ————- यह खबर भी पढ़ें… लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा, कंडोम बिखरे मिले: करनाल पुलिस पहुंची तो युवक-युवतियां भागने लगे, ₹1 हजार चार्ज करते थे हरियाणा के करनाल में पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के होटल पहुंचते ही वहां मौजूद 4 युवतियां और 3 युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें