spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर 20 घंटे बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग:खेत में काम करने के बाद जेएलएन नहर में हाथ-मुंह धोने उतरा था पंकज,तलाश के दौरान मिला अज्ञात महिला का शव




झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के गोच्छी हैड के समीप जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पैर फिसलने से तेज बहाव में बहे युवक पंकज का करीब 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश में पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ अब एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान में जुटी हुई है। नहर में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक पंकज का कोई पता नहीं चल सका है। युवक के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत में काम करने के बाद नहर में हाथ-मुंह धोने गया था जानकारी के अनुसार, गोच्छी गांव निवासी पंकज (25) अपने परिवार के साथ नहर के पास खेतों में काम करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह जेएलएन नहर के किनारे हाथ-मुंह धोने के लिए उतरा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड और अन्य टीमों ने भी युवक की तलाश में सहयोग किया। 20 घंटे बाद भी नहीं मिला पंकज, परिवार का बुरा हाल पंकज के नहर में बहने के बाद से ही परिजन लगातार मौके पर मौजूद हैं। करीब 20 घंटे बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। गोच्छी गांव के सरपंच बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पंकज अपने परिवार में इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से परिवार का बुरा हाल है। गांव के लोग भी पंकज की तलाश में चल रहे सर्च अभियान में सहयोग कर रहे हैं। युवक की तलाश के दौरान मिला अज्ञात महिला का शव एसडीआरएफ की टीम जब नहर में पंकज की तलाश कर रही थी, उसी दौरान नहर में पीछे से बहकर आ रहा एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम ने शव को बाहर निकालकर बेरी पुलिस को सौंप दिया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान में जुटी नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण पंकज की तलाश में जुटी टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में सर्च अभियान लगातार जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें नहर में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही हैं। बेरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पंकज नहर में हाथ-मुंह धोने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। सर्च अभियान के दौरान एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, जिसे शिनाख्त के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है और एनडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles