Related Posts

झज्जर के फौजी सुसाइड केस में खुलासा:6 अप्रैल को डायरी में लिखा था नोट; रिवॉल्वर लोड कर गुस्से घुम रहा था नरेंद्र




झज्जर जिले के मातनहेल गांव में पूर्व सैनिक नरेंद्र द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या करने के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट 6 अप्रैल को ही डायरी में लिखा गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि नरेंद्र ने जिस डायरी में कथित सुसाइड नोट लिखा, वह घटना वाले दिन नहीं बल्कि 6 अप्रैल को पहले ही लिखा गया था। अब पुलिस इस पूरे मामले को हर एंगल से जांच रही है। रिवॉल्वर लोड कर गुस्से की घूम रहा था नरेंद्र पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन नरेंद्र सुबह से ही अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लोड कर गुस्से की हालत में घूम रहा था। बताया जा रहा है कि उसने घर के बाहर गली में भी कई चक्कर लगाए थे, जिससे परिवार के लोग डरे और सहमे हुए थे। रिवॉल्वर पूरी तरह लोड थी। पत्नी, बेटा और बहू लगातार डरे हुए थे कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। इसी दौरान नरेंद्र अचानक घर के अंदर आया और बिना कुछ कहे अपने ऊपर पिस्टल तानकर गोली चला दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से डायरी, रिवॉल्वर और अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। नरेंद्र वर्ष 2017 में सेना से रिटायर्ड हुआ था। पुलिस कमिश्नर बोलीं- डायरी में महत्वपूर्ण बातें लिखी मिलीं पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि डायरी में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी मिली हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस यह सत्यापित कर रही है कि लिखावट नरेंद्र की ही है या नहीं। हैंडराइटिंग व अन्य फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक, मानसिक, आर्थिक और अन्य सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। साथ अभी ये पता लगाया जा रहा हैं हत्या के पिछे क्या कारण थे, अभी हम जांच कर रहें हैं खुद गोली मारी हैं या नहीं हम जांच कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें