Top 5 This Week

Related Posts

जालंधर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली गोलियां बरामद, पुलिस देख भागने का प्रयास किया, पीछा कर पकड़ा




जालंधर जिले में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बिलगा थाना क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंडर और बूटा राम के रूप में हुई है, जो धगारा, थाना बिलगा, जालंधर के निवासी हैं। बता दे कि यह कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई। इस अभियान की अध्यक्षता डीएसपी, सब-डिवीजन फिल्लौर, भरत मसीह लद्धड़ ने की। थाना बिलगा के SHO गुरशरण सिंह ने बताया कि गांव तलवन न्यू एक्सप्रेस हाईवे फ्लाईओवर पर पुलिस गश्त कर रही थी।
दो तस्कर गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद इस दौरान एएसआई चरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपी को काबू लिया। पकड़े गए तस्कर भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंडर से 75 नशीली गोलियां और बूटा राम से भी 75 नशीली गोलियां बरामद कीं। इस दौरान कुल 150 नशीली गोलियां जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनपीडीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 71 दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें