![]()
हिसार में करीब सवा 8 साल पुराने जय सिंह उर्फ धोलिया हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्का मलिक की कोर्ट ने 9 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 दोषियों पर एक-एक लाख रुपए और 2 अन्य पर एक लाख से 1.30 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया है। मामले में 2 मुख्य गवाहों के अपने बयानों से मुकर जाने के बावजूद, कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दोषी ठहराया। हालांकि, शेर सिंह और अमित को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था। 2 आरोपियों को किया बरी यह वारदात 2 नवंबर 2017 को थाना सिटी क्षेत्र में हुई थी। दोषियों में अशोक, उमेद, सुरेंद्र, सुंदर, प्रवीण, महिपाल और कृष्ण पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दीपक और राधेश्याम पर अधिक जुर्माना निर्धारित किया गया। थाना सिटी क्षेत्र में 2 नवंबर 2017 को हुए जय सिंह उर्फ ढोलिया हत्याकांड में कोर्ट ने अशोक, राधे श्याम, दीपक, उमेद, सुरेंद्र, सुंदर, प्रवीण, महिपाल और कृष्ण को दोषी करार दिया है, जबकि शेर सिंह और अमित को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। 5 गोलियां मारकर की थी हत्या अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना वाले दिन राधेश्याम के घर पर साजिश रची गई थी। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे राधे श्याम ने जय सिंह को तेलियान पुल स्थित शराब ठेके पर बुलाया,जहां आरोपियों ने मिलकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। मृतक को 5 गोलियां लगीं, जो शरीर के अहम अंगों पर थीं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुनील और गवाह रतन अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन मृतक के भाई धर्मपाल की गवाही को कोर्ट ने विश्वसनीय माना। बरामद हथियारों से गोली चलाने की पुष्टि हुई सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुनील और गवाह रतन अपने बयानों से मुकर गए थे, लेकिन मृतक के भाई धर्मपाल की गवाही को कोर्ट ने विश्वसनीय माना। मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल जांच में भी बरामद हथियारों से गोली चलाए जाने की पुष्टि हुई। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केवल गवाहों के मुकरने से अभियोजन का मामला कमजोर नहीं होता, यदि अन्य ठोस साक्ष्य आरोप साबित करते हों। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में साजिश के तहत की गई इस वारदात ने आरोपियों की आपराधिक मंशा को स्पष्ट कर दिया।
Source link
जय सिंह हत्याकांड: 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा:हिसार कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; दिनदहाड़े 5 गोलियां मारकर किया था मर्डर







