spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में गांजा समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:जल्दी अमीर बनने के लिए करता था सप्लाई, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा




करनाल के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 266 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। 3 मई की देर शाम एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान और केस दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव पुरम निवासी संजीव पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर 32/33 करनाल में मामला दर्ज किया है। जल्दी पैसे कमाने के लालच में करता था सप्लाई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए गांजा बेचने का काम करता था। वह इलाके में गांजा सप्लाई करता था।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। अब रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। सप्लाई नेटवर्क का होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और गांजा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles