spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में 2.29 किलो चरस समेत 4 गिरफ्तार:होशियारपुर के तीन तस्कर शामिल, सप्लायर कुल्लू से दबोचा; दो पर पहले से NDPS एक्ट में FIR




चंडीगढ़ के मलोया थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 290 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को मालोया स्थित सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में थाना मलोया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होशियारपुर निवासी राजिंदर सिंह, हनी, अवतार सिंह और कुल्लू निवासी रमेश चंद के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर सत्संग भवन के पास लगाया नाका डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी मालोया इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम बनाकर सत्संग भवन के पास नाका लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी जांच की। तलाशी के दौरान राजिंदर सिंह के पास से 496 ग्राम, हनी के पास से 501 ग्राम और अवतार सिंह के पास से 496 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 493 ग्राम चरस मिलने पर उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद थाना मालोया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड में सप्लायर का नाम आया सामने गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों राजिंदर सिंह, हनी और अवतार सिंह को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और चरस की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम तथ्यों की जानकारी जुटाई। पूछताछ में आरोपी राजिंदर सिंह ने खुलासा किया कि बरामद चरस वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से खरीदकर लाता था। उसने बताया कि चरस की खेप कुल्लू के एक व्यक्ति से ली जाती थी, जिसके बाद उसे पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था। राजिंदर सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची। वहां कुल्लू जिले के ब्यासर गांव निवासी रमेश चंद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब रमेश चंद से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 797 ग्राम चरस बरामद हुई। रमेश चंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि चंडीगढ़ में पकड़ी गई चरस कुल्लू से लाई गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह गिरोह कब से नशे की तस्करी कर रहा था, चरस कहां-कहां सप्लाई की जाती थी और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राजिंदर सिंह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नामजद रह चुका है। वहीं आरोपी हनी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। हालांकि अवतार सिंह और रमेश चंद के खिलाफ पुलिस को अभी तक किसी पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप कहां-कहां सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles