![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को दोनों क्षेत्रों के कई हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है। वहीं 30 और 31 जुलाई को भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 1 और 2 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। फरीदकोट 42.1°C के साथ सबसे गर्म बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अन्य प्रमुख शहरों में बठिंडा एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, आनंदपुर साहिब का 39 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट का 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आनंदपुर साहिब और थीन बांध में अच्छी बारिश 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 25.5 मिमी वर्षा पठानकोट के थीन बांध क्षेत्र में हुई, जबकि आनंदपुर साहिब में 21.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लुधियाना में 14 मिमी और अमृतसर में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 40.8 मिमी बारिश चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 40.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने का भी खतरा; फरीदकोट 42.1°C के साथ सबसे गर्म







