Related Posts

चंडीगढ़ की कोठी में मिली युवती की लाश:परिजन बोले- हत्या हुई; मरने से पहले बहन को फोन पर कहा- मन नहीं लग रहा, परेशान कर रहे




चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती का शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। इधर, मृतका के परिजन ने कोठी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान तप्ती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव संतरी की रहने वाली थी। वह करीब एक सप्ताह पहले ही सेक्टर-10 की एक कोठी में घरेलू काम के लिए लगी थी। मृतका के परिजन ने यह जानकारी दी… पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के बच्चे की किडनैपिंग, कार में बैठा ले गए लुधियाना में 4 साल के एक बच्चे को कुछ बदमाश मार्शल आर्ट क्लास से जबरन उठाकर ले गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने बेटे का किडनैप कर लिया। पति के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें