Related Posts

पलवल में ग्लूकोज लगाने से बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत:बदन में दर्द की शिकायत, पति ने लगाया गांव के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप




पलवल के पृथला गांव में एक महिला की इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पृथला गांव निवासी अजय यादव ने बताया कि, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी पिंकी ने पूरे शरीर में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने गांव में क्लिनिक चलाने वाले सुनील को फोन किया। ग्लूकोज चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत सुबह करीब सात बजे सुनील घर आया और पिंकी को इंजेक्शन लगाकर दवा की एक खुराक दी। इसके बाद पिंकी की तबीयत बिगड़ने लगी। अजय ने तुरंत सुनील को दोबारा फोन किया, जिस पर सुनील ने पिंकी को क्लिनिक लाने को कहा। क्लिनिक पहुंचने पर पिंकी को ग्लूकोज चढ़ाया गया और कई इंजेक्शन लगाए गए। इससे पिंकी की हालत और बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर सुनील ने उन्हें बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। अजय अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही पिंकी की मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिंकी की मौत के बाद क्लिनिक संचालक सुनील फरार हो गया है और उसका क्लिनिक भी बंद है। पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश गदपुरी थाने के पुलिस जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस क्लिनिक संचालक की डिग्री की जांच करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें