Related Posts

कैथल में निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा नंदी:एक घंटे मशक्कत के बाद उतारा, सीढ़ियों से होकर ऊपर गया




कैथल की चिरंजीव कॉलोनी में एक नंदी निर्माणाधीन मकान में सीढ़ियों के रास्ते से छत पर चढ़ गया। जैसे ही लोगों ने नंदी को छत पर चढ़े हुए देखा तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पहले लोगों ने अपने स्तर पर नंदी को छत से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन जब वे असफल रहे तो इसकी सूचना जीवन रक्षक दल के सदस्यों को दी। जब जीवन रक्षक दल की ओर से किए गए प्रयासों के बावजूद नंदी नीचे नहीं उतरा तो टीम के सदस्यों ने गौरक्षा दल के सदस्यों से संपर्क किया और उनकी टीम को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नंदी को रेस्क्यू कर सीढ़ियों के रास्ते से नीचे उतारा गया और उसे गोशाला में पहुंचाया गया। रस्सी बांधकर नीचे उतारा जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि चिरंजीव कॉलोनी में एक नंदी एक निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा हुआ है और वह किसी भी समय नीचे गिर सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। एमसी दिनेश शर्मा ने उनको इस बारे में बताया। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। गोरक्षा दल को बुलाया गया। बाद में रस्सी बांधकर नंदी को नीचे उतार लिया गया। मकानों के गेट बंद करने की अपील राजू ने बताया कि नंदी व टीम के सदस्यों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। मकान के मालिक ने मुख्य द्वार के सामने लकड़ी की बल्लियां लगा रखी थी, उनके गिरने से नंदी अंदर गया और ऊपर चढ़ गया। नंदी के सिंगों में रस्सी डालकर उसे नीचे उतार लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी मकान बनाएं तो शाम के समय काम बंद होते ही उसके गेट को बंद कर दें। अगर गेट नहीं लगा हो तो ऐसा सामान द्वार के सामने रखें, जिससे कोई गाय या नंदी अंदर न जा सके। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब नंदी या गाय छत से गिरकर जख्मी हो जाते हैं। वहीं मकान के मालिक ने कहा कि उन्हें लोगों से सूचना मिली थी आपके मकान की छत पर नंदी चढ़ा हुआ है। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उस समय नंदी छत पर ही मिला। उन्होंने नंदी को बिना चोट पहुंचाए नीचे उतारने पर टीमों का धन्यवाद किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें