Top 5 This Week

Related Posts

चंडीगढ़ में पंजाब सरकार और पुलिस की गाड़ियां टकराईं:ड्राइवरों के बीच सड़क पर 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोनों तरफ लगा लंबा जाम




चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित मलोया लाइट पॉइंट के पास पंजाब सरकार और चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद दोनों सरकारी वाहनों के ड्राइवरों के बीच बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस विवाद के कारण दोनों गाड़ियां सड़क के बीच खड़ी रहीं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोड़ पर टकराईं दोनों सरकारी गाड़ियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सेक्टर-39 मलोया लाइट पॉइंट के पास हुआ। एक तरफ पंजाब सरकार की गाड़ी आ रही थी, जबकि दूसरी ओर चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी थी। मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों ड्राइवर गाड़ियों से बाहर आए और एक-दूसरे पर वाहन चलाने में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ड्राइवर अपनी-अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। दोनों के बीच सड़क पर ही काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर 2 घंटे तक बहस हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के बजाय ड्राइवरों ने उन्हें वहीं खड़ा रखा और आपस में बहस करते रहे। मलोया लाइट पॉइंट शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। ऐसे में सड़क पर दोनों सरकारी गाड़ियां खड़ी रहने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दफ्तरों और अन्य कामों के लिए निकले लोग करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ड्राइवरों से गाड़ियां साइड में करने की अपील भी की, लेकिन विवाद के चलते काफी देर तक स्थिति नहीं बदली। इस दौरान लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए। पुलिस की गाड़ियों का मामला होने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई एक वाहन पंजाब सरकार का था, जबकि दूसरा चंडीगढ़ पुलिस का। आमतौर पर सड़क हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है, लेकिन इस मामले में दोनों वाहन सरकारी विभागों से जुड़े होने के कारण मामला अलग रहा। करीब दो घंटे तक चली बहस और मान-मनौव्वल के बाद दोनों ड्राइवरों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर मौके से चले गए। किसी ने नहीं दी लिखित शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले में किसी भी ड्राइवर या संबंधित विभाग की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आपसी समझौता होने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। दोनों गाड़ियों के हटने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत से ट्रैफिक को सामान्य कराया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में करीब दो घंटे तक आम लोग जाम में फंसे रहे और सरकारी वाहनों के ड्राइवरों के आपसी विवाद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें