Related Posts

चंडीगढ़ PGI के बाहर से एक लाख चोरी:बहन की सर्जरी टली, ब्रेन हेमरेज से जूझ रही 23 वर्षीय बहन,इलाज के लिए उधार जुटाए पैसे




चंडीगढ़ में बहन की जान बचाने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर जुटाए गए एक लाख रुपये उस समय चोरी हो गए, जब भाई पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रात में सो गया। इस घटना के बाद न सिर्फ परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया, बल्कि बहन की सर्जरी भी टालनी पड़ी। पीड़ित गौरव अपनी 23 वर्षीय बहन पूजा का इलाज कराने के लिए पीजीआई लेकर आया था। पूजा ब्रेन हेमरेज से पीड़ित है और डॉक्टरों ने उसकी जल्द सर्जरी करने की सलाह दी थी। इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ गौरव ने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये जुटाए थे। इनमें से एक लाख रुपये वह अपने पास नकद लेकर चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गौरव के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमरजेंसी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। रात को जेब में रखे थे पैसे, सुबह हुए गायब गौरव ने बताया कि बहन अस्पताल के अंदर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, जबकि वह इलाज की चिंता में इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही रात गुजार रहा था। थकान के कारण वह वहीं सो गया। उसने इलाज के लिए रखे एक लाख रुपये अपनी जेब में रखे थे। सुबह जब उसकी नींद खुली तो जेब में रखे एक लाख रुपये गायब थे। नकदी चोरी होने का पता चलते ही उसके होश उड़ गए। जिस रकम के सहारे बहन का ऑपरेशन होना था, वह कुछ ही घंटों में चोरी हो चुकी थी। पैसे चोरी होने से सर्जरी टली गौरव ने बताया कि नकदी चोरी होने के कारण फिलहाल बहन की सर्जरी टालनी पड़ी है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बड़ी मुश्किल से लोगों से उधार लेकर इलाज के लिए पैसे जुटाए गए थे, लेकिन अब दोबारा इतनी बड़ी रकम इकट्ठा करना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें