spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोल्फ क्लब की किचन पीएनजी से कनेक्ट



चंडीगढ़| चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की रसोई अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से संचालित होगी। क्लब को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जिससे अब एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता नहीं रहेगी और रसोई में निर्बाध गैस सप्लाई मिलेगी। पीएनजी सुविधा शुरू होने से रसोई का संचालन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और एनर्जी एफिशिएंट होगा। साथ ही कार्बन एमिशन में कमी आने से ग्रीन एन्वायर्नमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। इस पहल के तहत क्लब की किचन को पाइपलाइन से सीधे गैस सप्लाई उपलब्ध कराई गई है। इससे सिलेंडर बदलने की परेशानी खत्म होगी और गैस की लगातार उपलब्धता बनी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles