गुरुग्राम के सेंट्रल पेरिफेरल रोड (CPR) पर खुलेआम औद्योगिक कचरा और कपड़ों की कटिंग जलाई गई। इससे निकला जहरीला धुआं आसपास की रिहायशी सोसाइटियों में फैल गया, जिससे गंभीर प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क किनारे कपड़ों के अवशेषों का भारी ढेर लगाकर उसमें आग लगा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी परिधान कंपनी ने यह कचरा डंप कर अवैध रूप से जलाया है। हवा में फैली केमिकल्स की दुर्गंध आग से निकला काला और जहरीला धुआं सीधे ‘एविल सोसाइटी’ और अन्य रिहायशी अपार्टमेंट्स की ओर बढ़ रहा था। हवा में जलते कपड़े और केमिकल्स की दुर्गंध फैल गई, जिससे बच्चों व बुजुर्गों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी शिकायतें हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त, हाईवे और मुख्य सड़कों के किनारे धुएं के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का जोखिम बढ़ जाता है। यह घटना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के खुले में कचरा जलाने पर लगे सख्त प्रतिबंधों का सीधा उल्लंघन है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस अवैध कृत्य में शामिल कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
गुरुग्राम CPR रोड पर कपड़े के ढेर में लगाई आग:रिहायशी इलाकों में फैला प्रदूषण, लोगों ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
