Top 5 This Week

Related Posts

गुरुग्राम में 27 मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार:चोरी की 3 बाइक बरामद; पुलिस देख एक्सप्रेस-वे से नीचे कूदा, पैर में फ्रैक्चर हुआ




गुरुग्राम जिले में फरुखनगर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 6 जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के जमालगढ़ गांव निवासी अजरुद्दीन के रूप में हुई है। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब थाना शिवाजी नगर में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी बाइक आरती मॉल प्लाजा के गेट नंबर-2 के पास से चोरी हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस देख केएमपी एक्सप्रेस-वे से नीचे कूदे क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। 6 जून को आरोपी अजरुद्दीन अपने साथी वसीम के साथ चोरी की बाइक पर केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की और एक्सप्रेस-वे से नीचे कूद गए। इस दौरान अजरुद्दीन के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि वसीम के हाथ में चोट आई। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद 7 जून को अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी वसीम अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस पूछताछ में अजरुद्दीन ने गुरुग्राम में वाहन चोरी की दो अन्य वारदातों को भी अंजाम देने की बात कबूल की है। 6 जिलों में कुल 27 आपराधिक मामले दर्ज आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है। उसके खिलाफ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पलवल और झज्जर सहित 6 जिलों में कुल 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, चोरी का माल रखने, पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें