मोगा। समाजसेवा सोसायटी मोगा ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक अज्ञात शव का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। यह शव थाना सिटी साऊथ के क्षेत्र से बरामद हुआ था, जिसकी पहचान के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतिम संस्कार के समय पुलिस विभाग के कर्मचारी और समाजसेवा सोसायटी के सेवादार भी उपस्थित रहे। सभी ने मृतक की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और समाज के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
पहचान न होने से पुलिस और सोसायटी ने उठाया कदम सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान न होने के कारण कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सभी धार्मिक रस्में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाई गईं, ताकि मृतक को धार्मिक मान्यता अनुसार विदाई मिल सके। इस मानवीय कार्य में समाजसेवी प्रो. राणा सूद ने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की सेवा देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोसायटी के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी लावारिस या अज्ञात व्यक्ति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। संस्था पिछले लंबे समय से इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
Source link
मोगा में सोसायटी ने किया अज्ञात का अंतिम संस्कार:सिटी साउथ थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात का शव, काफी प्रयास के बाद भी नहीं हुई पहचान
