spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में 100 करोड़ का ठेका, ₹75 लाख की बोतल:स्कॉटलैंड से इंपोर्ट, देश की सबसे महंगी और इकलौती बोतल, कॉरपोरेट कल्चर के बीच नया ट्रेंड




हरियाणा का मिलेनियम सिटी गुरुग्राम अपनी चमचमाती ऊंची इमारतों, कॉरपोरेट कल्चर और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों इस शहर की लाइफस्टाइल में एक नया और बेहद आलीशान ट्रेंड जुड़ गया है। दरअसल, देश के सबसे महंगे 100 करोड़ की फीस वाले शराब के ठेके पर देश की सबसे महंगी शराब की बोतल बिक्री के लिए पहुंच चुकी हैं। यह एक-दो या पांच लाख की नहीं बल्कि 75 लाख रुपए की बोतल है। जिसे स्कॉटलैंड से इंपार्ट करके मंगवाया गया है। शहर के सबसे पॉश इलाके एमजी रोड पर स्थित ब्रिस्टल होटल के पास जी टाउन वाइन शॉप पर रखी इस महंगी शराब की बोतल ड्रिंक लवर्स के बीच चर्चा की विषय बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग इसके साथ सेल्फी लेने आ रहे हैं। गुरुग्राम लाइफस्टाइल और लग्जरी का ठिकाना गुरुग्राम की नाइटलाइफ और पार्टी कल्चर हमेशा से सुर्खियों में रहता है, लेकिन ₹75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की ने लग्जरी लाइफस्टाइल की परिभाषा ही बदल दी है। कांट्रेक्टर का दावा है कि स्कॉटलैंड से विशेष रूप से इंपोर्ट की गई यह बोतल पूरे भारत में इकलौती है। इस बोतल की सुरक्षा और रखरखाव किसी बेशकीमती आभूषण की तरह किया जा रहा है। शहर के रईसों, कद्रदानों और पेज-3 हस्तियों के लिए यह शराब सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल और प्रतिष्ठा का नया पैमाना बन चुकी है। कौतूहल का केंद्र बनी स्कॉटलैंड की शराब एमजी रोड का यह ठेका आजकल केवल शराब खरीदने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि इसे देखने आने वाले लोगों के लिए एक टूरिस्ट स्पॉट जैसा बन गया है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इस 75 लाख रुपए की बोतल की एक झलक पाने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। युवाओं और दिल्ली-एनसीआर के एलीट क्लास के बीच यह चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है। वीकेंड्स पर तो यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और लाइफस्टाइल ब्लॉगर्स भी पहुंच रहे है, जो इस ‘महंगे शौक’ को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। करोड़ों का ठेका और बदलता शौक गुरुग्राम का यह लाइफस्टाइल बदलाव अचानक नहीं आया है। आबकारी नीति और शहर के तेजी से बढ़ते वेल्थ क्रिएशन ने इसे एक बड़ा मार्केट बना दिया है। जब शराब के आउटलेट्स के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के ठेके खुल रहे हों, तो वहां ऐसी दुर्लभ और महंगी शराब का मिलना लाजिमी है। यह दिखाता है कि गुरुग्राम के लोगों का लाइफस्टाइल अब केवल महंगी गाड़ियों या फ्लैट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बार कैबिनेट में रखी शराब भी उनकी नेटवर्थ बयां करती है। प्रीमियम लाइफस्टाइल टारगेट कस्टमर जी-टाउन ब्रिस्टल चौक के सेल्स इंचार्ज जेम्स का कहना है कि स्कॉटलैंड के प्रीमियम डिस्टिलरी से आई यह बोतल प्रीमियम लाइफस्टाइल जीने वाले उन लोगों को टारगेट करती है जो दुनिया की सबसे दुर्लभ चीजों को अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। आम आदमी भले ही इस कीमत को देखकर हैरान हो, लेकिन साइबर सिटी के हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए यह एक कलेक्शन एडिशन है। दूसरी ब्रांच वे इस बोतल को पूर्व में सेल कर चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles