spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम का 18 वर्षीय बीकॉम स्टूडेंट गंगा में बहा:मौसी के लड़के संग हरिद्वार गया था, SDRF की टीम के साथ तलाश रहे परिजन




गुरुग्राम जिले के जाटौली गांव का 18 वर्षीय छात्र दीपांशु राघव हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया। वह घर से अपनी मौसी के पास मेरठ गया था, वहां से अपनी मौसेरे भाई के साथ हरिद्वार चला गया। जहां बलराम घाट के निकट सप्तऋषि क्षेत्र में वे दोनों स्नान करने लगे। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को बहते देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। संयोग से दीपांशु का मौसेरा भाई बचा लिया गया, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला।
चॉर्टड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था
सूचना मिलते ही शनिवार को उसका पिता सुनील कुमार और अन्य परिजन हरिद्वार पहुंचे और बेटे को बचाने की गुहार लगाई। दीपांशु ने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की तैयारी भी कर रहा था। परिवार में वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता सुनील कुमार डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं। पहली बार हरिद्वार आया था परिजनों के अनुसार दीपांशु अपनी मौसी के घर मेरठ गया हुआ था। वहीं से वह पहली बार अपनी मौसी के बेटे के साथ हरिद्वार घूमने और गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया। यहां एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम डीप डाइविंग और अन्य रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर बच्चे को तलाश रही है। गंगा में जलप्रवाह तेज
गंगा का जलप्रवाह अत्यधिक तेज होने के कारण दीपांशु का कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है। गुरुग्राम में वार्ड पार्षद रवि ने बताया कि दीपांशु पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव का छात्र है। उसके लापता होने की खबर से गांव और क्षेत्र में चिंता का माहौल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles