![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की हालिया मुलाकात के बाद उठे राजनीतिक कयासों पर तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास को दलगत राजनीति से ऊपर रखा है और आगे भी ऐसा ही करेंगे। तिवारी ने लिखा- ‘कोई कुछ भी सोचे, मैं ऐसा ही हूं।’ उन्होंने 24 अगस्त 2022 को न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उद्घाटन और 17 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ में 4700 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों अवसरों पर वे जनता के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। मनीष तिवारी ने कहा कि आज की राजनीति बेहद जहरीली हो चुकी है, जहां राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दुश्मन समझा जाता है। 45 वर्षों के राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे आज भी ओल्ड स्कूल राजनीति में विश्वास रखते हैं, जहां शिष्टाचार, प्रोटोकॉल और विकास को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी जनता के हितों और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा थी।
Source link
कोई कुछ भी सोचे, मैं ऐसा ही हूं… विकास मेरी प्राथमिकता







