![]()
गुरुग्राम में रंगदारी मांगने पहुंचे चार बदमाशों के एनकाउंटर के बाद भी गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला खेड़की माजरा गांव से सामने आया है, जहां एक अंडा कारोबारी से हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी (मंथली) मांगी गई ळै। रंगदारी न देने पर इलाके में खौफ पैदा करने के मकसद से कुख्यात पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग के गुर्गों ने कारोबारी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बदमाशों ने दफ्तर के शीशे, फर्नीचर और कंप्यूटर तोड़ दिए। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों और तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दफ्तर के कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा होते, तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गाड़ियों में भरकर आए थे हथियारबंद बदमाश पीड़ित अंडा कारोबारी का ऑफिस खेड़की माजरा गांव के पास स्थित है। वारदात के लिए बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। अचानक दफ्तर के बाहर कई गाड़ियां आकर रुकीं, जिनमें से दर्जनों युवक नीचे उतरे। इन बदमाशों के हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तेजधार तलवारें थीं। हमलावरों ने आते ही बिना कुछ सोचे-समझे तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हर महीने 50 हजार की रंगदारी का आरोप पीड़ित अंडा कारोबारी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उन्हें पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। गैंग के सदस्यों ने उनसे हर महीने 50 हजार रुपये की मंथली (रंगदारी) देने की मांग की थी। कारोबारी ने जब यह रकम देने से साफ इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। कारोबारी का आरोप है कि यह हमला सिर्फ रंगदारी न देने के कारण और बाजार में उनका खौफ कायम करने के लिए किया गया है ताकि कोई भी उनके खिलाफ आवाज न उठा सके। सीसीटीवी फुटेज आया सामने इस पूरी सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश गाड़ियों से हाथों में तलवारें और डंडे लहराते हुए निकलते हैं और दफ्तर के बाहर दहशत फैलाते हैं। पुलिस ने वारदात वाली जगह को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर कई हमलावरों की पहचान की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं।
Source link
गुरुग्राम में अंडा कारोबारी के ऑफिस पर हमले का CCTV:पव्वा गैंग द्वारा मांगी थी 50 हजार की मंथली: खौफ बढ़ाने लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बदमाश







