![]()
गुरुग्राम जिला पुलिस ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने जेएमडी अंपायर बिल्डिंग के पास खाली पड़ी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों की पहचान की। इनमें पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पलासी गांव निवासी श्रीकुल शेख और अलीपुर जिले के गुआबाड़ी गांव निवासी मोंटू मिया शामिल हैं। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल थे, और उनके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने अवैध रूप से झुग्गी बस्तियां बसाकर कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण किया। वे उनसे गैरकानूनी तरीके से किराया वसूलते थे और इन स्थानों का उपयोग नशे के अवैध कारोबार को चलाने और उसका विस्तार करने के लिए करते थे। क्राइम यूनिट सेक्टर-43 ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान पुलिस की निगरानी में सभी अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को पूरी तरह से मुक्त करा लिया गया। पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है।
Source link
गुरुग्राम पुलिस ने भूमाफिया के अवैध कब्जे किए ध्वस्त:जेएमडी अंपायर के पास कार्रवाई, दो आरोपी भी गिरफ्तार







