![]()
महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने के उपलक्ष्य में जींद जिले के उचाना के भौंगरा और खापड़ गांवों में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने लोकसभा में विधेयक पारित होने की खुशी में लड्डू बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुषमा देवेंद्र अत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची, जहां महिलाओं ने उनका स्वागत किया। अत्री ने इस विधेयक को एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रतिबद्धता को इस ऐतिहासिक विधेयक को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण बताया। राशन डिपो में भी महिलाओं को आरक्षण उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिन्होंने नारी शक्ति को बढ़ावा दिया है। महिला आरक्षण विधेयक इसी सोच का विस्तार है, जो निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्थाओं में महिलाओं की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू कर पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाया है और राशन डिपो में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। राष्ट्र विकास में विधेयक अत्यंत महत्वपूर्ण सुषमा अत्री ने जोर दिया कि राष्ट्र विकास की दृष्टि से भी यह विधेयक अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब आधी आबादी को समान अवसर मिलते हैं, तो देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति दोगुनी गति से आगे बढ़ती है। विभिन्न अध्ययनों से यह सिद्ध हुआ है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के परिणाम बेहतर होते हैं। यह विधेयक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा। एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि महिला आरक्षण विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। इस अवसर पर विधायक निजी सचिव अशोक कुमार, सतीशा देवी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, सरपंच सुखविंद्र, देव दर्शन भौंगरा और राममेहर मखंड सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Source link
महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने पर जींद में बांटे लड्डू:भाजपा नेत्री सुषमा अत्री ने बताया ऐतिहासिक कदम; PM का जताया आभार







