![]()
पानीपत की पॉश सोसायटियों में शुमार अंसल सुशांत सिटी में रविवार 14 जून की दोपहर करीब 3 बजे के बाद, एक बुजुर्ग महिला अकेले ही किसी आश्रम के लिए पैदल जा रही थीं। जब वह सोसाइटी के तिकोने पार्क के पास पहुंचीं, तभी अचानक एक बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके बेहद नजदीक आकर रुके। दोनों ही सवारों ने पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला को रोककर सहानुभूति जताने के बहाने डराना शुरू किया। उन्होंने महिला से कहा, आंटी, आपने सोने के कीमती आभूषण पहन रखे हैं, आजकल माहौल खराब है, ऐसे सरेआम गोल्ड पहनकर बाहर मत जाया करें। महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उन्हें अपनी जेब से निकालकर एक संदिग्ध कार्ड देने का प्रयास किया। महिला की सूझबूझ से नाकाम हुई साजिश, दोबारा लौटकर आए थे बदमाश बुजुर्ग महिला ने समय रहते अत्यधिक सूझबूझऔर सतर्कता का परिचय दिया। उन्होंने अजनबियों की बातों में आने या उनका दिया हुआ कार्ड छूने से साफ मना कर दिया और पैर आगे बढ़ा दिए।सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक और डराने वाला सच सामने आया। महिला के मना करने के बाद आरोपी एक बार तो वहां से मोटरसाइकिल भगा ले गए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वे दोबारा उसी स्थान पर लौटकर आए। उन्होंने एक बार फिर महिला का रास्ता रोककर उन्हें वही कार्ड थमाने की जिद की, लेकिन महिला ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें फिर दुत्कारा और तेजी से आगे की ओर बढ़ गईं। महिला की इसी हिम्मत के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वहां से फरार हो गए। व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर सीसीटीवी फुटेज वायरल, बढ़ी चिंता इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार और पड़ोसियों को दी, जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे पूरी सोसाइटी और शहर में आग की तरह फैल गई। अंसल सुशांत सिटी के जागरूक निवासियों ने तुरंत सुरक्षा स्टाफ की मदद से तिकोने पार्क के पास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इस वीडियो क्लिप को अंसल वासियों के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप्स सहित शहर के अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से शेयर किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि बाइक सवारों का यह व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज सामान्य नहीं थी। उनकी गतिविधियां अत्यंत संदिग्ध हैं, जो भविष्य में होने वाली किसी बड़ी वारदात (जैसे चेन स्नैचिंग, सम्मोहन/नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी या लूट) का साफ संकेत हैं। अंसल RWA और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा जारी जरूरी एडवायजरी ध्यान भटकाकर करते हैं वारदात अंसल वासियों ने कहा कि शहर और सोसाइटी में आजकल चेन स्नैचिंग, ठगी और धोखाधड़ी करने वाले कई सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह घूम रहे हैं, जो लोगों का ध्यान भटकाकर या हमदर्दी जताकर उनका विश्वास जीतते हैं और फिर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। इस घटना को देखते हुए सभी शहरवासियों के लिए सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं।
Source link
पानीपत की अंसल में बाइक सवार संदिग्धों की दस्तक, VIDEO:बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ठगी का प्रयास, अलर्ट पर निवासी







