spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पहुंचे कांग्रेस पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा:बोले- भाजपा राज में फसल खरीद ठप; मंडी में किसानों से अपराधियों जैसा व्यवहार




करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर किसानों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंडियों में अपना अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों से अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कई तरह की शर्तों और प्रक्रियाओं के कारण किसान परेशान हैं और उनकी फसल की खरीद लगभग ठप हो गई है। किसानों की कई शर्तों से बढ़ी परेशानी हुड्डा ने कहा कि पहले किसानों पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शर्त थोपी गई, इसके बाद गेट पास, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी कई प्रक्रियाएं लागू कर दी गईं। इन सब कारणों से किसान मंडियों में फंसकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि फसल की आवक तो जोरों पर है, लेकिन खरीद नाम मात्र की हो रही है। श्रद्धांजलि देने पहुंचे, परिवार को बंधाया ढांढस हुड्डा करनाल में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह मान के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मान परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंडियों में हर स्तर पर व्यवस्था ठप पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेशभर की मंडियों में अन्न और अन्नदाता दोनों की हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि ना पोर्टल सही तरीके से चल रहा है, ना गेट पास बन रहे हैं, ना ही बोली लग रही है। इसके अलावा खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया भी प्रभावित है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्रॉस वोटिंग पर हाईकमान के फैसले का समर्थन क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे विधायकों ने न केवल कांग्रेस बल्कि उन मतदाताओं के साथ भी विश्वासघात किया है, जिन्होंने उन्हें बीजेपी के खिलाफ वोट देकर विधानसभा भेजा था। वोट कैंसिल करने पर साजिश का आरोप हुड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के चार विधायकों के वोट साजिश के तहत कैंसिल किए गए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी चुनाव आयोग के साथ-साथ कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा रही है। कानून व्यवस्था पर भी साधा निशाना महिला आरक्षण के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि इसे 2024 के चुनाव में ही लागू कर देना चाहिए था, लेकिन बीजेपी सरकार इसे जानबूझकर टाल रही है। वहीं प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles