Related Posts

गुरुग्राम के रिठौज में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार:सीएम फ्लाइंग ने की रेड; बिना डिग्री मरीजों का कर रहा था इलाज




गुरुग्राम सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गांव रिठौज में एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। टीम ने बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम के निरीक्षक सुनील, ईएसआई सतीश कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहना के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशांत शर्मा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गांव रिठौज स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के निकट संचालित “चिकित्सा अस्पताल” नामक संस्थान का औचक निरीक्षण किया। योग्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे निरीक्षण के दौरान नरेश पुत्र राधेश्याम निवासी मकान नंबर 144, मनोहरपुर पोस्ट, जिला जींद, अस्पताल में मौजूद मिला। जब टीम ने नरेश से अस्पताल संचालन और चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध डिग्री या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की गहन जांच की। जांच के दौरान अस्पताल से कई प्रकार की दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए। इनमें ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, शुगर मशीन, ओपीडी रजिस्टर, एलोपैथिक दवाइयां, कॉटन रोल, ब्लड एनालाइजर, खाली टेस्ट ट्यूब, रक्त जांच मशीनें और पीसीएम एवं मेफेनामिक एसिड की खुली बोतलें शामिल थी। बिना डिग्री मरीजों का चल रहा था इलाज मौके से ओपीडी पर्चे और लैब से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता था। भोंडसी पुलिस को सौंपी जब्त सामग्री स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत, जब्त सामग्री और अन्य दस्तावेज भोंडसी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। आरोपी नरेश को मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें