Related Posts

आबादपुरा की ईएस 467 भट्टियों वाली गली में सीवरेज जाम से लोगों को परेशानी




जालंधर| जालंधर शहर के मोहल्ला आबादपुरा, वार्ड 34 स्थित ईएस 467 भट्टियों वाली गली के निवासियों ने लंबे समय से सीवरेज जाम की समस्या उठाई है। निवासियों के अनुसार काफी समय से सफाई नहीं होने से लाइन बंद पड़ी है, जिससे गली में गंदगी जमा हो रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी और गंदगी के जमाव के कारण गली में आना-जाना बेहद कठिन हो गया है। समस्या के चलते आसपास के घरों और रास्तों पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में गली निवासी गुरदर्शन लाल मोहल्ला आबाद पुराने वार्ड 34 में सीवरेज व्यवस्था को बहाल करने और बंद पड़े सिस्टम को चालू कराने की मांग रखी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें