![]()
गुरदासपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने 5वीं कक्षा के छात्र को प्लास्टिक की विकटों से पीट दिया। इसका पता तब चला जब बच्चा घर में कपड़े बदलने लगा। कपड़े बदलते वक्त मां की नजर बच्चे की पीठ पड़ी। पीठ पर निशान पड़े थे। बच्चा डर के कारण घर पर कुछ नहीं बता पा रहा था, क्योंकि टीचर ने उसे घर में बताने पर स्कूल से निकालने से धमकी दी थी। लेकिन मां के सख्ती से पूछने पर बच्चे ने पूरी बात बताई। गुरुवार को परिवार ने बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग को मामले की शिकायत सौंपी है। जिसके बाद जांच शुरू की गई है। बच्चे को पीटने वाला टीचर फरार है। टीचर ने पहले भी बच्चे को पीटा था। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए… बाल विकास विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा मामला
परिवार इंसाफ के लिए बच्चे को साथ लेकर बाल विकास विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा। बाल विकास विभाग के अधिकारी रतन लाल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी। बच्चे को पीटने वाले टीचर पर कार्रवाई की जाएगी और स्कूल प्रबंधन से भी इस पर जवाब लिया जाएगा डिप्टी DEO करेंगे मामले की जांच
जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। विभाग इसकी पूरी जांच करवाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित टीचर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कल ही डिप्टी डीईओ को मामले की जांच के लिए स्कूल भेजा जाएगा।
Source link
गुरदासपुर में छात्र को विकटों से पीटा:टीचर ने घर में बताने पर धमकी दी, मां ने कपड़े बदलते वक्त निशान देखे; स्कूल पहुंची







